Resend OTP
अमेरिका का एस्ट्रोलॉजिकल इतिहास: प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस की तिथि 4 जुलाई 1776 समय सुबह 10:20 और स्थान फ़िलाडेल्फ़िया है। अमेरिका की जन्म पत्रिका सिंह लग्न और कुंभ राशि की है। वर्तमान में कुंभ राशि पर साढ़ेसाती के दूसरे चरण का प्रभाव भी है जिस कारण अमेरिका इस समय साढ़ेसाती के प्रभाव से भी गुज़र रहा है। साढ़ेसाती का प्रभाव अमेरिका के ऊपर 24 जनवरी 2020 से प्रारंभ हुआ जब शनि का प्रवेश मकर राशि में हुआ था। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव अमेरिका के ऊपर 3 जून 2027 तक बना रहेगा।
अमेरिका की जन्म पत्रिका के अनुसार लग्न के स्वामी सूर्य बृहस्पति शुक्र और मंगल के साथ लाभ भाव में विराजमान है। लाभ भाव में 4 ग्रहों का एक साथ होना पत्रिका को बड़ा ही मजबूत और सफल बनाता है। बृहस्पति ग्रह इस पत्रिका में पंचम भाव अर्थात त्रिकोण और अष्टम भाव के स्वामी होकर लाभ भाव में बैठे हैं। शुक्र ग्रह कर्म स्थान के स्वामी होकर और साथ ही पराक्रम स्थान के स्वामी होकर वह भी लाभ भाव में स्थित हैं। मंगल ग्रह पत्रिका में भाग्य स्थान और चतुर्थ स्थान के स्वामी होकर लाभ भाव में स्थित है जो इस पत्रिका में केंद्र त्रिकोण राजयोग का भी निर्माण करते हैं। सिंह लग्न में मंगल को योग कारी ग्रह भी माना गया है।
अमेरिका ने जून 2011 से लेकर और जून 2018 के बीच योग कार्य ग्रह मंगल की दशा होने के कारण बहुत ही अधिक विस्तार किया साथ ही छोटे-छोटे देशों को आर्थिक मदद कर उनको अपने पाले में करने में भी सफल रहा जिसके कारण भाव से देश वर्तमान समय में अमेरिका की आर्थिक मदद के ऊपर भी निर्भर है। अमेरिका की भौगोलिक स्थिति के अनुसार उसने अपने स्थान से दक्षिण और पश्चिम के देशों पर अपना प्रभुत्व बनाने का सबसे अधिक प्रयास किया जिसमें उसकी कोशिश पश्चिमी देशों पर अधिक रही।
अमेरिका 2023: आर्थिक संकट के प्रमुख कारण
वर्तमान में अमेरिका की दशा राहु ग्रह की है जिसकी शुरुआत जून 2018 के अंत से हुई थी। जब से अमेरिका पर राहु की दशा का प्रारंभ हुआ है अमेरिका के आर्थिक विस्तार में निरंतर समस्याएं बनी हुई है जिसके कारण उसका मुद्रा भंडार भी निरंतर कम होता जा रहा है। जन्म पत्रिका के अनुसार बुध इस पत्रिका में लाभ स्थान के स्वामी होकर वे स्थान में राहु के साथ विराजमान है जिसमें बुध की स्थिति वक्री और अस्त दोनों है। इस प्रकार की ग्रह स्थिति होने पर पत्रिका में निरंतर आगे बढ़ने में समस्याएं बनी रहती हैं और साथ ही संचित धन में कमी के योग बन जाते हैं।
राहु और बुध की युति के कारण आय की स्थिति अमेरिका के लिए निरंतर उतार-चढ़ाव वाली बनी रह सकती है। राहु और बुध की युति के कारण आने वाले समय में अमेरिका के अपने घनिष्ठ मित्र देशों से संबंध बिगड़ने के योग भी संभव हो सकते हैं।आर्थिक संबधित किसी भी जानकारी के लिए आप भी अपनी इयरली प्रिडिक्शन्स बय डेट ऑफ़ बिरथ फ्री चैक कर सकते है।
अमेरिकी बैंकों के पतन का कारण
वर्तमान में अमेरिका की महादशा राहु अंतर्दशा गुरु और प्रत्यंतर दशा राहु की चल रही है जिसके कारण अमेरिकी इतिहास में ऐसे बड़े बैंकों का विघटन हुआ है जिसका किसी ने भी अनुमान नहीं लगाया था बृहस्पति इस पत्रिका में प्रगति और लाभ की स्थिति भी प्रदान करता है परंतु राहु की दशा में बृहस्पति की अंतर्दशा होने के कारण अमेरिका की नीतियों में व्याप्त कमजोरियां उजागर हो चुकी है। राहु की महादशा में गुरु की अंतर्दशा मार्च 2021 से प्रारंभ हुई है जो इस बात का संकेत है इस दशा में सरकार द्वारा कुछ विशेष संस्थानों को लाभ देने का प्रयास किया गया है जो ग्रहों की स्थिति के अनुसार संकेत प्रदान कर रहा है।
वर्तमान में राहु गुरु राहु की इन तीन दशाओं का प्रभाव अमेरिका के ऊपर जुलाई के अंत तक रहेगा इस समय के मध्य कुछ और भी आर्थिक विषमताए उजागर हो सकती है जिसके योग इस पत्रिका में प्रबल संकेत दे रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति और अर्थव्यवस्था
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति की जन्म तिथि 20 नवंबर 1942, समय सुबह 8:30, जन्म स्थान स्क्रएनटम है। वर्तमान में उनकी महादशा शनि की चल रही है जो ग्रह वक्री अवस्था में होकर उनकी पत्रिका में सप्तम स्थान में स्थित है जिसका संबंध लग्न में बैठे सूर्य और शुक्र के साथ बन रहा है। उनकी कुंडली में शनि ग्रह वक्री होने के कारण अमेरिका की अर्थव्यवस्था धीमी गति से आगे बढ़ पाएगी।
शनि सूर्य और शुक्र का समसप्तक संबंध होने के कारण अर्थव्यवस्था में बनी हुई नीतियों की कमज़ोरियां उजागर होने के योग संभव है। साथ ही ऐसी स्थिति में प्रशासन और सरकार के बीच टकराव की स्थिति भी संभव हो सकती है जिसके कारण अर्थव्यवस्था को नुकसान हो सकता है और। अर्थव्यवस्था के बढ़ोतरी की गति धीमी पड सकती है। ऐसी स्थिति में आने वाले समय में आर्थिक संकट की स्थिति बढ़ने के योग हैं जिसके कारण वहां कार्य करने वाले लोगों की नौकरियां भी जा सकती है।
आर्थिक संकट की स्थिति में कब तक होगा सुधार
जुलाई माह के अंत से अमेरिका की राहु की महादशा में शनि की अंतर्दशा प्रारंभ हो रही है जिसके कारण आर्थिक संकट बढ़ने की स्थिति बन सकती है साथ ही दूसरे देशों की आर्थिक मदद करने वाला देश खुद कर्ज ले ऐसे योग इस पत्रिका में संभव है। यह दशा स्थिति मई 2026 तक बनी रहेगी जिसके कारण अमेरिका को इससे उबरने में अधिक समय लग सकता है। ऐसी स्थिति में बाहर से आकर कार्य कर रहे लोगों के कैरियर पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
वर्तमान आर्थिक संकट जो इस समय अमेरिका में व्याप्त है उसकी स्थिति नियंत्रण में आने के योग अगस्त तक संभव है परंतु इस स्थिति से कुछ राहत पाने के पश्चात भी दूसरी परेशानियां अमेरिका की अर्थव्यवस्था को घेर सकती है। जिसमें इंडस्ट्री की धीमी रफ्तार और व्यापार के लिए मिलने वाले कर्ज और महंगे हो सकते हैं। जुलाई के पश्चात राहु की महादशा में शनि की अंतर्दशा होने के कारण अमेरिका के कुछ दूसरे देशों से संबंध बिगड़ सकते हैं। व्यापार में कमी देखी जा सकती है साथ ही लोगों के जन जीवन और स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
इस लेख में दी गई संपूर्ण जानकारी उपलब्ध जन्म कुंडली के आधार पर है।
इसके आलावा अन्य किसी भी जानकारी के लिए आप हमारे गुणवत्ता पूर्ण एस्ट्रोलॉजर्स से संपर्क कर सकते है। या टॉक टू एस्ट्रोलॉजर ऑनलाइन विकल्प का इस्तमाल कर बात कर सकते है।
MyAstroguruji is the best astrology website for online Astrology predictions. Talk to our Astrologer on call and get answers to all your worries by seeing the future life through Astrology Kundli Predictions from the best Astrologers from India. Get the best future predictions related to Marriage, love life, Career, or Health over call, chat, query or report.
© Copyright 2022 by MyAstroGuruJi. All right Reserved